हल्की बूंदाबांदी के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

आज 12 मार्च को मौसम लगभग साफ रहेगा परंतु बादल छा सकते हैं। पहाड़ों पर बहुत हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी हो सकती है। कल 13 मार्च से पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है शेष पंजाब हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। दिल्ली और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी या बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चल सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

किसानों को खेती करने पर सरकार दे रही है बंपर सब्सिडी, पढ़ें पूरी खबर

Government is giving bumper subsidy to farmers for farming

किसानों की मदद के लिए सरकार की तरफ से कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं की मदद से किसान भी खेती में पूरे जोश के साथ शामिल होते हैं और भारत को खाद्यान संपन्न राष्ट्र बनाते हैं। सरकारी योजनाओं की फेहरिस्त में उत्तर प्रदेश सरकार अपने क्षेत्र के किसानों के लिए एक ख़ास योजना चला रही है। इस योजना की मदद से सरकार प्रदेश में मक्के और गन्ने की खेती को बढ़ावा देना चाह रही है।

योजना के अंतर्गत बताई गई दोनों फसलों की खेती पर किसानों को सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी। योजना के तहत एक लाभार्थी किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर तक के खेत में खेती हेतु सब्सिडी दी जायेगी। बता दें की प्रदेश सरकार सरकार अपने किसानों को देसी मक्का, संकर मक्का एवं पॉपकार्न मक्का पर 2400 रुपये की सब्सिडी दे रही है। बेबी मक्का पर 16000 रुपये वहीं स्वीट मक्का पर यह सब्सिडी 20000 रुपये प्रति एकड़ तक दी जा रही है। यह योजना आगामी 4 वर्षों तक के लिए होगी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
अशोकनगर चंदेरी सरसों 4150 4525
राजगढ़ जीरापुर सरसों (काला) 4800 4910
राजगढ़ खिलचीपुर सरसों 4500 4690
शिवपुरी कोलारस सरसों 4620 4875
भिंड लहार सरसों (काला) 4510 4990
ग्वालियर लश्कर सरसों 4580 5075
भिंड मेहगांव सरसों 5080 5200
शाजापुर मोमनबड़ोदिया सरसों 4400 4600
गुना राघोगढ़ सरसों 4565 4565
सतना सतना सरसों 4200 4500
शिवपुरी शिवपुरी सरसों 4050 4340
शिवपुरी शिवपुरी सरसों 3940 3940
शाजापुर सोयतकलां सरसों 4815 4825
मन्दसौर सुवासरा सरसों 4400 4400
श्योपुर विजयपुर सरसों 4000 5140

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर व पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पश्चिम विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंच चुका है। हल्की बर्फबारी पुनः शुरू होगी जो 11 मार्च और 13 मार्च को बढ़ेगी। 12 मार्च से 14 मार्च के बीच उत्तर भारत में भी बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बारिश के आसार है। उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा सहित सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में बहुत हल्की बारिश होगी। तमिलनाडु सहित कर्नाटक और केरल के तापमान बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

डेयरी फार्म खोलने के लिए सरकार दे रही है 66% तक की भारी सब्सिडी

Government is giving huge subsidy of up to 66% to open dairy farm

डेयरी क्षेत्र का व्यवसाय किसानों के लिए एक प्रकार का एटीएम है जहाँ से रोजाना आमदनी मिलती है। राज्य व केंद्र सरकार की तरफ से भी डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाता है और इसके लिए कई योजनाएं भी चलाये जा रहे हैं। इन्हीं योजनाओं में एक है “डेयरी उद्यमिता विकास योजना” जिसे केंद्र की सहायता से कई राज्य चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत किसानों को दूध देने वाले पशुओं की खरीदी के लिए सब्सिडी दी जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन देना होता है। इच्छुक हितग्राही अपने आस पास के पशु चिकित्सा संस्था – पशु औषधालय, कृत्रिम गर्भधान उपकेन्द्र, मुख्य ग्राम इकाई, पशु चिकित्सालय, कृत्रिम गर्भधान केंद्र, मुख्य ग्राम खंड में आवेदन दे सकते हैं। इस योजना से सम्बंधित अन्य जानकारियों के लिए आप पशु चिकित्सा कार्यालय अथवा संस्था में जा सकते हैं।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव पहुंचे 17000 रुपये के पार

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट लहसुन 4000 8720
शाजापुर अकोदिया औसत 2000 11551
उज्जैन बड़नगर औसत 4500 6600
उज्जैन बड़नगर लहसुन 3000 9705
धार बदनावर देसी 5000 7555
धार बदनावर लहसुन 1000 11605
भोपाल भोपाल लहसुन 3300 12500
भोपाल भोपाल लहसुन-जैविक 6150 6150
मन्दसौर दलौदा लहसुन 1000 16000
मन्दसौर दलौदा लहसुन-जैविक 5225 7700
इंदौर गौतमपुरा लहसुन 3100 11404
इंदौर इंदौर लहसुन 1000 13500
रतलाम जावरा देसी 4210 4210
रतलाम जावरा लहसुन 1100 17299
शाजापुर कालापीपल लहसुन 3250 10160
नीमच मनसा लहसुन 4000 12902
मन्दसौर मन्दसौर लहसुन 1000 14201
राजगढ़ नरसिंहगढ़ लहसुन 3050 11600
नीमच नीमच औसत 3800 11800
नीमच नीमच लहसुन 3100 16300
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 3118 14001
रतलाम रतलाम देसी 3101 11000
रतलाम रतलाम लहसुन 2050 13800
रतलाम सैलाना औसत 3100 10911
रतलाम सैलाना लहसुन 3901 13000
शाजापुर साजापुर लहसुन 4090 11010
राजगढ़ सारंगपुर औसत 3800 4000
सीहोर सीहोर लहसुन 5601 10764
मन्दसौर शामगढ़ लहसुन 2825 12000
शाजापुर शुजालपुर देसी 2500 12175
मन्दसौर सीतामऊ लहसुन 4000 9300
उज्जैन उज्जैन लहसुन 2000 11701

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

बारिश के साथ ओलावृष्टि के बने आसार, जानें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अभी एक हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर है जो बहुत हल्की बारिश दे रहा है। 10 और 12 मार्च को दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचेंगे जो भारी बर्फबारी देंगे। 13 मार्च को उत्तर भारत में भी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अब गोदाम में रखे अनाज पर भी मिलेगा लोन, जानें कितनी होगी ब्याज दर

Now loan will be available on grains kept in warehouse

आगामी लोकसभा चुनावों के पहले सरकार ने किसानों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल केंद्र सरकार ने एक नई योजना शुरू की है जिससे किसानों को बड़ा लाभ हो सकता है। इस योजना के माध्यम से किसान अब गोदामों में रखे अपने अनाज पर भी लोन का लाभ ले सकते हैं। बता दें की यह लोन वेयर हाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (डब्ल्यूडीआरए) की तरफ से दिया जाएगा।

इस स्कीम का लाभ लेने के लिए किसानों को सिर्फ रजिस्टिर्ड गोदामों में ही अपनी उपज रखनी होगी। इन्हीं उपज के आधार पर किसानों को लोन दिया जाएगा। गौरतलब है की यह लोन 7% की ब्याज दर पर मिलेगा और इसके लिए कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होगी। यह पूरी जानकार सोमवार (4 मार्च, 2024) के दिन राजधानी दिल्ली में डब्ल्यूडीआरए के ई-किसान उपज निधि (डिजिटल गेटवे) की शुरुआत के अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री, पीयूष गोयल ने दी।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

अगले 24 से 48 घंटे में हल्की बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

पहाड़ों पर लगातार पश्चिमी विक्षोभ आते रहेंगे तथा रुक-रुक कर बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। फिलहाल उत्तर भारत सहित मैदानी भागों का मौसम साफ बना रहेगा परंतु 11 या 12 मार्च से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों सहित दक्षिणी केरल और उत्तरी तटीय उड़ीसा में हल्की बारिश हो सकती है। शेष भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे तथा गर्मी महसूस होने लगेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

महिला किसानों को खेती में उपयोग हेतु 15000 ड्रोन देगी सरकार

Government will give 15000 drones to women farmers for use in farming

खेती में उपयोग आने वाले आज के जमाने के मशीनों से खेती अब बिलकुल आसान हो गई है। सरकार भी इन मशीनों पर भारी सब्सिडी देती है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इनका उपयोग करें और अपनी फसल से उत्पादन बढ़ाएं। खेती के मशीनों में जिस सबसे आधुनिक मशीन का उपयोग अब होने लगा है वो है ड्रोन, जिसकी मदद से खेती के कई कार्य तुरंत हो जाते हैं। सरकार इस ड्रोन तकनीक को किसानों के बीच बढ़ावा भी दे रही है। सरकार एक विशेष योजना के माध्यम से महिला किसानों के बीच ड्रोन को बढ़ावा दे रही है।

दरअसल सरकार महिलाओं को लखपति बनाने की योजना के तहत सरकार की ओर से “स्वयं सहायता समूह” से जुड़ी महिलाओं को 15,000 ड्रोन देगी। इस योजना के लिए सरकार अपनी तरफ से 1261 करोड़ रुपए खर्च करेगी। योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2024-25 व वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान महिला स्वयं सहायता समूह को 15,000 ड्रोन दिए जाएंगे।

दिए जाने वाले इन ड्रोन की मदद से खेतों में उर्वरक व कीटनाशकों का छिड़काव करना बेहद आसान हो जाएगा। महिलाएं ड्रोन का सफल संचालन कर पाएं इसके लिए मान्यता प्राप्त आरपीटीओ से 15 दिन की स्पेशल ट्रेनिंग दी जायेगी। ड्रोन पायलट को 15,000 रुपए वहीं सह-पायलट को 10,000 रुपए का मानदेय भी योजना के तहत दिया जाएगा। इस योजना की मदद से “स्वयं सहायता समूह” की महिलाएं हर साल कम से कम 1,00,000 रुपए की एक्स्ट्रा इनकम प्राप्त करेंगी।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share