Use of Makkhan grass

  • मक्खन घास उच्च पोषण वाली फसल हैं और इसकी कई बार कटाई की जा सकती हैं।
  • दुधारू पशुओ को मक्खन घास खिलाने से दूध उत्पादन में वृद्धि होती हैं। साथ ही वसा की मात्रा और घुलनशील ठोस की मात्रा भी बढ़ती हैं|
  • मक्खन घास बहुत रसीली और अधिक स्वादिष्ट घास होती हैं।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Importance of PSB in Cowpea

  • बरबटी/लोबिया में पी.एस.बी. के उपयोग से पत्तियों की संख्या और शाखाओं में वृद्धि होती हैं।
  • जड़ों का विकास करने में सहायक होता है जिससे पानी और पोषक तत्व आसानी से पौधों को प्राप्त होते  हैं।
  • पी.एस.बी. रोगों और सूखा के प्रति प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने में मदद करता हैं |
  • इसका उपयोग करने से  25 – 30% फॉस्फेटिक उर्वरक की पूर्ति हो जाती हैं।
  • पी.एस.बी. के उपयोग से बरबटी/लोबिया की उपज में वृद्धि होती  हैं।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Soil selection for sorghum

  • मिट्टी की जल धारण क्षमता अच्छी हो तो वह ज्वार की फसल के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं।
  • ज्वार को दोमट या रेतीली दोमट मिट्टी पर सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Management of melon worm in watermelon

  • ईल्ली पत्तियों एवं फूलों को खाती हैं|
  • कभी कभी अन्डो से निकलने के तुरंत बाद इस कीट के भृंग/मेंगट तरबूज के फलो में प्रवेश कर क्षति पहुँचाते हैं |
  • प्रभावी नियंत्रण के लिए तरबूज की बुवाई से पहले ही खेत में गहरी जुताई कर कीट के कोकून को नष्ट कर दे।
  • चुकी इस कीट की संख्या गर्मी के मौसम में कम रहती हैं उसी के अनुसार बुवाई का समय निर्धारित करे.
  • खरपतवारो का उचित प्रबंधन करे।
  • साइपरमेथ्रिन 10% ईसी @ 350-500 मिली / एकड़ का छिड़काव करें।
  • या फिप्रोनिल 5% एससी @ 250-300 मिली / एकड़ का छिड़काव करें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Control of anthracnose in cowpea

  • बरबटी की पत्तियाँ, तने व फलियाँ इस रोग के संक्रमण से प्रभावित होती हैं।
  • छोटे-छोटे लाल-भूरे रंग के धब्बे फलियों पर बनते है व शीघ्रता से बढ़ते हैं |
  • आर्द्र मौसम में इन धब्बों पर गुलाबी रंग के जीवणु पनपते हैं।
  • रोग रहित प्रमाणित बीजों का उपयोग करें।
  • रोग ग्रसित खेत में कम से कम दो वर्ष तक बरबटी न उगाये।
  • रोग ग्रसित पौधों को निकाल कर नष्ट करें।
  • बीज को कार्बोक्सिन 37.5 + थायरम  37.5 @ 2.5 ग्राम / किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करें|
  • मैनकोजेब 75% डब्ल्यू पी @ 400-600/एकड़ की दर पानी में घोल बनाकर प्रति सप्ताह छिड़काव करें।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Hormone application in brinjal

  • बैंगन की पैदावार बढ़ाने के लिए पादप वृद्धि नियामकों का उपयोग किया जाता हैंं।
  • बुवाई के 45-50 दिनों के बाद, बैंगन की फसल में फूल आना शुरू हो जाते है।
  • होमोब्रासिनोलॉइड 0.04% डब्लू/डब्लू 100-120 मिली./एकड़ का स्प्रे करें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें

Share

Spacing in cowpea

  • झाडी़नुमा किस्मों के बीजों को 30 से.मी.X 15 से.मी. की दूरी पर गडढे में 1-2 बीज बोयें।
  • अर्ध चढ़ने वाली किस्मों में 45 सेमी. X 30 सेमी. की दूरी पर रखें।
  • चढ़ने वाली किस्मों में 45-60 सेमी. व्यास, 30-45 सेमी. गहरे आकार के गडढे  2 X 2 मी. की दूरी पर प्रति गडढे में 3 पौधे होना चाहिये।
  • वर्षा ऋतु में बीजों कों 90 से.मी. की चौड़ी और भूमि से ऊँची बेड पर लगाना चाहिए।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Control of downy mildew in bottle gourd

  • पत्तियों की निचली सतह पर जल रहित धब्बे का निर्माण हो जाता हैं।
  • जब पत्तियों के ऊपरी सतह पर कोणीय धब्बों का निर्माण होता है, प्रायः उसी के अनुरूप ही निचली सतह पर जल रहित धब्बे बनते हैं।
  • धब्बे सबसे पहले पुरानी पत्तियों पर बनते है जो धीरे-धीरे नई पत्तियों पर बनते हैं।
  • ग्रसित लताओं पर फल नही लगते हैं।
  • प्रभावित पत्तियों को तोड़कर नष्ट कर दें।
  • रोग प्रतिरोधी किस्मों को लगाये।
  • फसल चक्र को अपनाकर एवं खेत की सफाई कर रोग की आक्रामकता को कम कर सकते हैं।
  • मैंकोजेब 75% WP @ 400-600  ग्राम / एकड़ या क्लोरोथालोनिल 75% WP @ 200-250 ग्राम / एकड़ के हिसाब से स्प्रे करें|

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Land preparation in cowpea

  • अच्छी पैदावार के लिये खेत की एक गहरी जुताई कर के 2-3 बार बखर चलाकर मिट्टी को अच्छी भुरभुरी बना ले।
  • खेत को सुविधाजनक आकार के भूखंडों में विभाजित किया गया है।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

Control of fruit fly in snake gourd

  • मेगट (लार्वा) फलों में छेंद करने के बाद उनका रस चूसते है।
  • इनसे ग्रसित फल खराब होकर गिर जाते है।
  • मक्खी अपने अंडे देने वाले भाग से फलों में छेंद करके उन्हे हानि पहुचाती है। इन छेदों से फलों का रस निकलता हुआ दिखाई देता है।  
  • ग्रसित फलों को इकठ्ठा करके नष्ट कर देना चाहिये।
  • परागण की क्रिया के तुरन्त बाद तैयार होने वाले फलों को पाँलीथीन या पेपर के द्वारा लपेट देना चाहिये।
  • इन मक्खीयों को नियंत्रण करने के लिये लौकी के खेत में कतारों के बीच में मक्के के पौधों को उगाया जाना चाहिये, इन पौधों की ऊँचाई ज्यादा होने के कारण मक्खी द्वारा पत्तों के नीचे अण्डे देती है।
  • जिन क्षेत्रों में फल मक्खी का प्रकोप ज्यादा देखा जाता है, वहां पर कार्बारिल 10% चूर्ण खेत में मिलाये|
  • डायक्लोरोवास कीटनाशक का 3 मिली. प्रति ली. पानी की दर से घोल बना कर छिड़काव करें|
  • गर्मी के दिनों में गहरी जुताई करके भूमि के अंदर की मक्खी की सुप्त अवस्थाओ को नष्ट करना चाहिये।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share