होली तक लगातार आएंगे वेस्टर्न डिस्टरबेंस, उत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार

9 मार्च से शुरू होकर होली तक एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे। होली के समय कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है और पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी। अब हवाओं की रफ्तार कम हो जाएगी। दिन और रात के तापमान उत्तर, मध्य, और पूर्वी भारत में बढ़ेंगे। उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिम जिलों में, और पंजाब-हरियाणा के उत्तरी जिलों में होली के समय 13 और 14 तारीख को बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में भी होली के समय बारिश बढ़ने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>