पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है । बारिश की गतिविधियां भी आज शाम तक जारी रह सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस समय उत्तर भारत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने हुए हैं, जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है। 24 जनवरी से तापमान गिरने कम होने लगेंगे और 26 जनवरी को एक बार फिर सर्दी का एहसास होगा। न्यूनतम तापमान दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 7 डिग्री तक आ जाएंगे। दक्षिण भारत का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा, लेकिन तमिलनाडु में बहुत ही हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।