बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बना हुआ है जो जल्द ही डीप डिप्रेशन बन कर तमिलनाडु और श्रीलंका के तट की तरफ आगे बढ़ेगा। श्रीलंका और तमिलनाडु में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है जबकि आंध्र प्रदेश के तट पर भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। केरल तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक सहित लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शेष भारत का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।