एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र कई राज्यों में कराएगा भारी बारिश

4 अक्टूबर को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा। यह मानसून के बाद बनने वाला पहला निम्न दबाव का क्षेत्र होगा। इसके प्रभाव से उत्तर पूर्वी राज्यों सहित बांग्लादेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखंड सहित आसपास के इलाकों में तेज बारिश होगी। दूसरी तरफ मानसून पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, राजस्थान के अधिकांश इलाकों सहित गुजरात के कई जिलों से हट चुका है। उत्तर पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं उत्तर पश्चिम और मध्य भारत तक पहुंचेंगे इसके कारण मानसून अगले दो दिनों में कुछ और इलाकों से हट जाएगा। दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में अच्छी बारिश होगी। महाराष्ट्र में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>