बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव अब डिप्रेशन बनेगा, कई राज्यों में होगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और सशक्त होकर डिप्रेशन बन सकता है। आज इसका प्रभाव तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तरी आंध्र प्रदेश के साथ दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर दिखाई देगा। अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश में भी बारिश शुरू हो जाएगी। 25 और 26 तक बारिश की गतिविधियां दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात तक भी पहुंच सकती हैं। इस डिप्रेशन के प्रभाव से उत्तर भारत सहित राजस्थान में एक बार फिर दक्षिण पूर्वी हवाएं चलेंगी जो मानसून को वापसी नहीं करने देंगी। तमिलनाडु और केरल सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पश्चिम राजस्थान और गुजरात के ज्यादा इलाकों का मौसम सूखा रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>