मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित उत्तर और पूर्व भारत में भारी बारिश

मानसून अब गंगा के मैदानी भागों में सक्रिय हो गया है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर पूर्वी राजस्थान, उत्तरी और पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम जिले अभी फिलहाल बारिश बहुत काम देख पाएंगे पश्चिमी राजस्थान गुजरात और महाराष्ट्र के साथ-साथ तटीय आंध्र प्रदेश तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मानसून कमजोर बना रह सकता है। उड़ीसा, छत्तीसगढ़ तथा पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, केरल और लक्षद्वीप में तेज बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>