झमाझम बारिश के बने आसार, पूरे देश में मानसून हुआ सक्रिय

राजस्थान और पाकिस्तान पर बना डिप्रेशन अब कमजोर हो गया है। मानसून की रेखा अब गंगा के मैदानी क्षेत्र की तरफ आ गई है। आज से पहाड़ों पर एवं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के अंदरूनी जिलों में तेज बारिश शुरू होगी जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून अब सक्रिय हो जाएगा। गुजरात के पूर्वी और उत्तरी जिलों में भी अब बारिश बढ़ने की संभावना है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटों पर भारी बारिश वहीं विदर्भ और तेलंगाना सहित आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>