मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

मानसून की रेखा अभी मध्य भारत के ऊपर है और इसके प्रभाव से आज मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, उत्तरी महाराष्ट्र, दक्षिणी राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और कर्नाटक के तट पर भी भारी बारिश की संभावना है। आज से मानसून की रेखा का पश्चिमी शिरा उत्तर की तरफ आ जाएगी। इसकी वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राजस्थान में तेज बारिश शुरू हो सकती है जो दो दिनों तक जारी रहेगी। पहाड़ों पर भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>