उत्तर व पूर्व भारत में होगी आफत की बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

मानसून की लाइन अब उत्तर भारत की तरफ सरक रही है। अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों सहित पंजाब और हरियाणा में बढ़ेगी। 12 जुलाई को उत्तराखंड सहित उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा के साथ-साथ उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। सिद्धि, सतना, सिंगरौली, पाना सहित दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना है। गुजरात के पूर्वी जिले तथा दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होगी। महाराष्ट्र के विदर्भ और तटीय जिलों सहित कर्नाटक के तट पर तेज बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>