उत्तर भारत में आंधी और बारिश से गर्मी के कहर से मिलेगी राहत, देखें मौसम पूर्वानुमान

19 से 21 जून के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई जिलों सहित उत्तरी राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बादलों की गरज चमक दिखेगी साथ ही बारिश भी हो सकती है। गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से राहत मिलने की संभावना है। पिछले 18 दिनों से पूर्वी भारत के ऊपर मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है परंतु अब मानसून के आगे बढ़ने की राह आसान हो गई है। अगले तीन दिनों के दौरान मानसून बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ तक बढ़ सकता है। अब धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश बढ़ेगी। 24 और 25 जून तक उत्तर प्रदेश के मध्य भागों सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में तथा पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात में भी बारिश अच्छी हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>