अगले 4 दिन मानसून रहेगा सुस्त, आधे भारत में भीषण गर्मी के आसार

24 घंटे के बाद महाराष्ट्र सहित कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, मानसून कुछ सुस्त पड़ जाएगा। अगले चार दिनों तक मानसून की चाल कमजोर बनी रहेगी परंतु पूर्वी भारत में मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेगा। पश्चिम दिशा से चलने वाली गर्म हवाएं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में भीषण गर्मी पैदा करेगी। 17-18 जून से मानसून फिर तेजी पकड़ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>