31 मई से राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से मिलेगी राहत

राजस्थान सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री से ऊपर है। पश्चिम से चल रही गर्म और शुष्क हवाओं की जगह अब अरब सागर से आने वाली अपेक्षाकृत कम गर्म और नमी से भरी हुई हवाएं उत्तर पश्चिम भारत में पहुंचेगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। इन सब के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी और बारिश 31 मई से 2 जून के बीच होने की संभावना है। इस बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिल सकती है। 1 जून को मानसून केरल और उत्तर पूर्वी भारत पर एक साथ दस्तक दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>