गुजरात राजस्थान में गिरे तापमान, दिल्ली पंजाब हरियाणा में गर्मी बढ़ी

पूर्वी हवाओं की जगह अब पश्चिम पश्चिमी गर्म व शुष्क हवाओं ने ले ली है। इसलिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीट वेव आ गई है, तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। हालांकि उमश भरी गर्मी से इन क्षेत्रों में छुटकारा मिला है। दूसरी तरफ अरब सागर से आ रही दक्षिण पश्चिमी हवाओं ने राजस्थान और गुजरात में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरा दिए हैं। हीट वेव वहां पर अब समाप्त होने की कगार पर है। समुद्री तूफान ने कल रात बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तट पर लैंडफॉल किया। यहाँ तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखी गई। केरल पर मानसून समय पर पहुंचेगी और बारिश की अच्छी संभावना दक्षिण भारत में दिखाई दे रही है। उत्तर पूर्वी भारत में अगले दो दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>