कोहरा, शीतलहर और बर्फबारी के साथ कई इलाकों में बढ़ेगी बारिश

अगले दो दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा जिससे दिन के तापमान सामान्य से बहुत नीचे बने रहेंगे। दिन के तापमान ज्यादा न उठने के कारण कई जगहों पर दिन बेहद ठंडा रहेगा। पहाड़ों पर 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच हिमपात हो सकता है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी छुटपुट वर्षा हो सकती है। दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है विशेष कर तमिलनाडु तथा दक्षिणी केरल में।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>