दो तूफ़ान आएंगे एकसाथ, कई राज्यों पर दिखेगा इसका असर

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तूफ़ान बनने की संभावना प्रबल होती जा रही है। अरब सागर में बनने वाला समुद्री तूफान उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए ओमान या यमन की तरफ जाएगा। इसके गुजरात या मुंबई की तरफ आने की संभावना काफी कम है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले तूफान के उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के आसपास पहुँचने की संभावना है। इसका प्रभाव 24 अक्टूबर को भारी बारिश के रूप में यहां दिखाई दे सकता है। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी दिशा से हवाओं का जोर बढ़ रहा है। अब जल्दी ही नॉर्थ ईस्ट मानसून सेट हो सकता है। 21 और 22 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी राजस्थान पर हल्की बारिश के रूप में दिखाई देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>