अगले कुछ दिन भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के आसपास पहुंच रहा है। इसके कारण जल्दी ही पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी। अगले 24 घंटे में पंजाब में बारिश शुरू हो जाएगी उसके बाद हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दिल्ली तथा उत्तरी राजस्थान बारिश देखेंगे। 16 और 17 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां पश्चिम मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात के कुछ भागों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के बाकी भागों में भी दिखाई देंगे। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। पूर्वी भारत शुष्क रहेगा उत्तर पूर्वी भारत में हल्की बारिश होगी परंतु दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>