मानसून की रफ़्तार पर लगेगा ब्रेक, ज्यादातर राज्यों में अब थम जायेगी बारिश

मानसून ब्रेक हो गया है इसके प्रभाव से अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में बारिश ना के बराबर होगी। दक्षिण भारत में भी मानसून बेहद कमजोर बना रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी जिलों सहित बिहार के तराई के जिलों और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में बादल छाए रहेंगे पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चलेंगे परंतु बारिश की संभावना बहुत कम है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>