दो राज्यों में होगी भारी बारिश, बाकी राज्य अब हो जाएंगे शुष्क

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र दोनों राज्यों में अगले 3 या 4 दिनों तक भारी बारिश दे सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर जारी बारिश की गतिविधियां अब कम होने लगेगी। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों के साथ दिल्ली में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। राजस्थान सहित दक्षिण भारत में मानसून बहुत कमजोर हो जाएगा तथा यहां पर मौसम लगभग शुष्क रहेगा। महाराष्ट्र में अभी बारिश की गतिविधियां बहुत कम हो जाएंगी। गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>