देश भर में मानसून हुआ सक्रिय, अगले दो-तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाडा, तेलंगाना और गुजरात के पूर्वी जिलों सहित महाराष्ट्र के तटीय इलाकों कोस्टल कर्नाटका और केरल में भारी बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी जिलों सहित बिहार और उत्तरी झारखंड में अभी अगले दो-तीन दिनों तक बारिश कमजोर रहेगी पर 1 जुलाई से बारिश की गतिविधियां यहां पर बढ़ जाएंगी। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी वर्षा जारी रहेगी और 30 जून से बारिश की गतिविधियां जोर पकड़ेगी। पहाड़ों पर अगले दो-तीन दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो सकता है। गुजरात के अधिकांश जिलों में अब बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>