मध्यप्रदेश राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दिल्ली में जल्दी ही तेज बारिश शुरु होगी। अभी तूफान का असर राजस्थान पर बना हुआ है। राजस्थान में 3 दिनों तक भारी बारिश होगी। मध्यप्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। 18 जून से मानसून दक्षिण भारत में आगे बढ़ सकता है। मानसून की प्रगति बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 20 या 21 जून तक होगी। 23 जून तक मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तथा पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें गिर सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>