कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलों का अलर्ट

पश्चिमी प्रशांत महासागर में बना समुद्री तूफान मवार गुआम की तरफ जाएगा। इसका असर भारत के मानसून की हवाओं पर दिखाई देगा। हिंद महासागर में बना समुद्री तूफान फेबिन अगले 3 दिनों में कमजोर हो जाएगा। 22 और 23 मई को उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी चलेगी और 24 मई से पूरे गंगा के मैदानी क्षेत्रों सहित पूर्वी भारत, उत्तर पूर्वी भारत, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में तेज बारिश शुरू हो सकती है। पहाड़ों पर बारिश और हिमपात होगा। दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>