14 मई को तट से टकराएगा भीषण तूफ़ान, देखें कहाँ कहाँ होगा इसका असर

बंगाल की खाड़ी में बना अति भीषण चक्रवातीय तूफान अब उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह धीरे-धीरे उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए म्यांमार और बांग्लादेश के बीच 14 मई को टकरा सकता है। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और समुद्र में ऊँची लहरें उठ सकती हैं। म्यानमार बांग्लादेश सहित पश्चिम बंगाल और उड़ीसा पर भी इसका असर दिखाई देगा। पश्चिम बंगाल और उड़ीसा पर केवल बादल छाएंगे, हवाएं थोड़ी तेज चलेंगी और समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। अब देश के अधिकांश राज्यों का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। भीषण गर्मी का प्रकोप पूरे उत्तर मध्य और पूर्वी भारत सहित दक्षिण भारत में भी दिखाई देगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>