मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हो सकती है बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

15 अप्रैल से लगातार आएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ। 15 अप्रैल की रात से 23 अप्रैल तक पहाड़ों पर जोरदार बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में भी दिखाई देगा। दक्षिणी गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडु सहित मध्य प्रदेश के भी दक्षिणी भागों में बारिश हो सकती है। देश में अब भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई दे रहा है जो और बढ़ सकता है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>