अगले 3 या 4 दिन जारी रहेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली के कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। हवाओं की गति धीमी रहने से कोहरा बढ़ सकता है। पश्चिमी राजस्थान, गुजरात तथा मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर बने रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब तमिलनाडु के तट के पास पहुंच रहा है। तमिलनाडु सहित दक्षिणी आंध्र प्रदेश में अगले 3 या 4 दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। उत्तर भारत में तापमान सामान्य से कुछ कम रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>