यह पोर्टल बढ़ाएगा मधुमक्खी पालकों और किसानों की आय

मधुमक्खी पालन कम लागत में बढ़िया मुनाफा देने वाला व्यवसाय है। किसानों के बीच इस व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरकार द्वारा ‘मधुक्रांति पोर्टल’ शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शहद के क्रय-विक्रय व बाजार समेत इस क्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह पोर्टल किसानों और मधुमक्खी पालकों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है।

पोर्टल से किसानों को होने वाले लाभ –

  • मधुमक्खी पालन से संबंधित सभी जानकारी मिलेगी। 

  • शहद की गुणवत्ता और मिलावट की जांच भी की जा सकती है।

  • एक लाख रुपए तक का बीमा लाभ भी मिलता है।

  • शहद को बढ़िया दामों पर बेचा जा सकता है।

  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने पर मधुमक्खी पालक किसानों को नई पहचान मिलती है।

बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल 1 लाख 20 हजार टन शहद का उत्पादन किया जाता है। जिसका 50% निर्यात कर दिया जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से शहद के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है। जिस वजह से पोर्टल को ‘हनी कॉर्नर’ के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप भी इस पोर्टल के माध्यम से लाभ उठाना चाहते हैं तो, पोर्टल के लिंक https://madhukranti.in/nbb/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर करें।

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>