इस ऐप से आसान हुई मछली पालन से जुड़ी सभी सामग्री की खरीद

मछली पालन किसानों और पशुपालकों के लिए आय का बढ़िया साधन बनता जा रहा है। इस व्यवसाय की शुरूआत कम पुंजी में भी की जा सकती है। हालांकि कई बार ऐसा देखा गया है कि मत्स्य पालकों को मछली के लिए बीज, चारा, दवाओं जैसे इनपुट खरीदने एवं बेचने में काफी समस्या होती है। वहीं स्थानीय बाजार में भी उन्हें मछलियों के उचित दाम नहीं मिल पाते हैं।

इन समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं नैशनल फिशरीज डेवलमेंट बोर्ड ने मत्स्यसेतु ऐप विकसित किया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मत्स्य किसानों और हितधारकों को मछली की खरीद और बिक्री में काफी मदद मिलेगी।

बता दें कि यह एक मोबाईल ऐप है, जिसे मत्स्य सेतु नाम से प्ले स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है। हालांकि इससे जुड़ने के लिए यूजर को नाम, मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी, के साथ राज्य व जिला का पिनकोड भरना होगा, ताकि इन जानकारियों के माध्यम से मछली खरीदने वाले खरीदार आसानी से संपर्क कर सकें।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>