मानसून में इन 4 फसलों की खेती कर देगी मालामाल

बारिश के मौसम में फल और सब्जियों की खेती करके बढ़िया मुनाफा कमाया जा सकता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे 4 फसलों के बारे में बताएंगे, जिनकी कम लागत में खेती करके आप बंपर कमाई कर सकते हैं। 

सिंघाडा

बारिश का समय सिंघाडे की खेती के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसकी खेती पानी में की जाती है। इसके लिए आमतौर पर छोटे तालाबों और पोखरों में सिंघाडे के बीज बोए जाते हैं। हालांकि तालाब या पोखर न होने पर खेतों में गड्ढे बनाकर भी इनमें बारिश का पानी भरा जा सकता है। इन्हीं गड्ढों में फिर पौधों की रोपाई की जाती है। रोपाई से 6 महीने बाद फसल बिक्री के लिए तैयार हो जाती है। 

कमल ककड़ी

कमल के पौधे के तने को कमल ककड़ी कहते हैं। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसकी खेती भी तालाबों में की जाती है। वहीं इसके उत्पादन की बात की जाए तो, एक एकड़ में 50 से 60 क्विंटल कमल ककड़ी आराम से प्राप्त हो जाती है।

मशरूम

बारिश के मौसम में मशरूम तेजी से बढ़ता है। इसकी खेती करके किसान बढ़िया कमाई कर सकते हैं। बाजारों में भी इनकी खूब मांग है। हालांकि इसकी कई प्रजातियां ज़हरीली होती हैं, इसलिए पूरी जांच पड़ताल के साथ ही इसकी सही प्रजाति का चुनाव करें। वहीं मशरूम की खेती एक छोटे से कमरे में भी की जा सकती है, बस ध्यान रहे कि सूर्य का प्रकाश उस कमरें में आता हो। 

अनार

बारिश का मौसम अनार की फसल के लिए बढ़िया माना जाता है। अनार के पौधे पर 120 से 130 दिनों में फल तैयार हो जाते हैं। ऐसे में मानसून में अनार का बागान लगाकर बढ़िया मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है। 

स्रोत: ट्रैक्टर जंक्शन

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>