बंगाल की खाड़ी में 2 लो प्रेशर से कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

पहला निम्न दबाव का क्षेत्र उड़ीसा और उसके आसपास बना हुआ है जो पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ तेलंगाना विदर्भ दक्षिणी मध्य प्रदेश मराठवाड़ा मध्य महाराष्ट्र मुंबई गुजरात और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश देगा। 9 तारीख के आसपास एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बनेगा जो फिर से मध्य भागों में मूसलाधार बारिश देगा जिससे कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में जैसे उत्तर प्रदेश बिहार तथा दिल्ली पंजाब और हरियाणा में बारिश की गतिविधियां फिलहाल हल्की रहेंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>