महोगनी की खेती से करें करोड़ों की कमाई, जानें इसके फायदे

कम समय में लाखों की कमाई करने के लिए महोगनी की खेती एक बढ़िया विकल्प है। यह एक ऐसा पेड़ है जिसकी लकड़ी के अलावा पत्ती, फूल, बीज और छाल सभी बाजार में अच्छी कीमतों पर बिकते हैं। महोगनी की लकड़ी मजबूत और काफी लंबे समय तक टिकने वाली मानी जाती है, जिस कारण बाजार में इसकी काफी मांग है।

महोगनी पेड़ की उपयोगिता

महोगनी की लकड़ी का इस्तेमाल प्लाईवुड, फर्नीचर, सजावट की चीजें बनाने से लेकर जहाज़ बनाने में किया जाता है। इसके साथ ही इसकी पत्ती और छाल का प्रयोग औषधी के रूप में भी किया जाता है। ये ब्लड प्रेशर, अस्थमा, सर्दी और मधुमेह जैसी घातक बीमारियों के खिलाफ काफी असरदार है। इसके अलावा इसकी पत्तियों व छाल से बने तेल का इस्तेमाल मच्छर और कीट भगाने के लिए भी किया जाता है। इस कारण व्यापारिक दृष्टिकोण से भी महोगनी की खेती सबसे बेहतर विकल्प है।

महोगनी की खेती से आमदनी

एक बार में महोगनी के 1200 से 1500 पेड़ लगाकर किसान भाई करोड़ों की कमाई कर सकते हैं। महोगनी का पेड़ 12 से 15 साल में कटाई के लिए तैयार हो जाता है। जिसकी लकड़ियों को 2000 से 2200 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से थोक में आसानी से बेचा जा सकता है। इसके साथ ही महोगनी के बीज और फूल को बाजार में बेचकर बढ़िया मुनाफा कमाया जा सकता है।

स्रोत : आज तक

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>