खरीफ फसलों के MSP मूल्य जारी, जानें किस पर मिलेगा कितना भाव

देश में खरीफ फसल की तैयारियां शुरू होने वाली हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने बुवाई से पहले ही इन फसलों का समर्थन मूल्य जारी कर दिया है, ताकि किसान भाई फसलों के भाव के अनुसार खेती का चयन कर सकें। जारी किए गए आकड़ों के अनुसार 2022-23 की खरीफ फसलों पर समर्थन न्यूनतम मूल्य में बढ़िया वृद्धि की गई है। नीचे सभी खरीफ फसलों की एमएसपी और लागत से मिलने वाले मुनाफे के बारें में जानकारी दी गई है।

फसल

2022-23 के लिए MSP (रूपए प्रति क्विंटल)

पिछले साल से MSP में वृद्धि (रूपए)

लागत पर मुनाफा (रूपए)

धान (सामान्य)

2,040

100

50

धान (ग्रेड ए)

2,060

100

ज्वार (हाईब्रिड)

2,970

232

50

ज्वार (मालदंडी)

2,990

232

बाजरा

2,350

100

85

रागी

3,578

201

50

मक्का

1,962

92

50

तूर (अरहर)

6,600

300

60

मूंग

7,755

480

50

उड़द

6,600

300

59

मूंगफली

5,850

300

51

सूरजमुखी बीज

6,400

385

56

सोयाबीन (पीला)

4,300

350

53

तिल

7,830

523

50

रामतिल

7,287

357

50

कपास (मध्यम रेशा)

6,080

354

50

कपास (लंबा रेशा)

6,380

355

फसलों की इन लागतों पर मिल रहा मुनाफा

केंद्र सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार एमएसपी में इस बार फसल लागत को भी शामिल किया गया है। जिसमें मानव श्रम, पशु श्रम, मशीन श्रम, बीज, उर्वरक, खाद एवं पट्टे पर ली गई ज़मीन का किराया,बिजली खर्च जैसी खेती में होने वाले महत्वपूर्ण खर्चों को जोड़ा गया है। इसकी मदद से किसान भाईयों को 50% से 85% का मुनाफा प्राप्त होगा।

स्रोत: कृषि समाधान

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>