सिर्फ 5 साल में नीलगिरी की खेती से करोड़पति बनेंगे किसान

अगर आप कम समय में लाखों रूपए कमाने की सोच रहे हैं, तो नीलगिरी की खेती करना सबसे अच्छा विकल्प है। नीलगिरी का पेड़ मात्र 5 साल में पूरी तरह विकसित हो जाता है। इसकी लकड़ियां भी बहुत मजबूत मानी जाती हैं। जिनका इस्तेमाल हर तरह के फर्नीचर, पेटियां, हार्ड बोर्ड और पार्टिकल बोर्ड इत्यादि बनाने में किया जाता है।

नीलगिरी की खासियत यह है कि इसकी देखभाल दूसरी फसलों के मुकाबले कम करनी पड़ती है। इसके साथ ही इसकी खेती पूरे भारत में कहीं भी और किसी भी मौसम में की जा सकती है। वहीं अगर यूकेलिप्ट्स यानी नीलगिरी की खेती सही ढंग से की जाए तो काफी कम समय और मेहनत के साथ लाखों-करोड़ों की कमाई की जा सकती है।

विशेषज्ञों की मानें तो एक हेक्टेयर भूमि में 3 हजार पौधे लगाए जा सकते हैं। जिसके लिए ज्यादा से ज्यादा 30 हजार रूपए की लागत लगानी पड़ेगी। कम लागत के साथ पौधों के विकसित होते ही लाखों की कमाई की जा सकती है। 

नीलगिरी के एक पेड़ से लगभग 400 किलो लकड़ी प्राप्त होती है। जो बाजार में 6 से 7 रूपए किलो के हिसाब बिकती है। ऐसे में सभी पेड़ों की लकड़ियों को बेचकर आसानी से लगभग 70 से 75 लाख रूपए तक की कमाई कर सकते हैं।

स्रोत: आज तक

कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>