मध्यम अवधि वाली धान की उन्नत किस्में लगाएं भारी उत्पादन पाएं

किसान भाइयों धान की खेती लगभग सभी क्षेत्रों में की जाती है। यदि फसल बुवाई के समय उचित किस्मों का चयन न किया जाएँ तो किसान भाइयों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मध्यम अवधि वाली धान की उन्नत किस्में लगाकर अच्छा उत्पादन लिया जा सकता हैं, जो इस प्रकार हैं। 

  • पूसा बासमती 1509:- इस किस्म का पौधा अर्ध-बौना होता है। मध्यम अवधि में पककर तैयार हो जाता है। इसकी फसल अवधि 120 दिनों की होती है। अनाज की गुणवत्ता PB 1121 के बराबर है।

  • जे आर-8:- यह किस्म सिंचित एरिया के लिए उपयुक्त है। इसके लंबे पतले दाने होते है। परिपक्वता अवधि 120-125 दिनों की होती है। उपज 55-60 क्विंटल/एकड़ होता है।

  • PAC 837:- यह एक हाइब्रिड संकर किस्म है। यह 120-125 दिनों में तैयार हो जाती है। अधिक उपज देने वाली हाइब्रिड किस्म है।

  • एमपी 3030:- इस हाइब्रिड की अवधि 120 -125 दिनों में तैयार हो जाती है। जिसमें सर्वाधिक कल्लों की संख्या होती है। कम पानी की आवश्यकता के साथ व्यापक अनुकूलन क्षमता है।

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>