मॉनसून धीरे धीरे हो रहा है सक्रिय, अब कई क्षेत्रों में बढ़ेगी बारिश

मानसून ने दो दिन पहले है दस्तक दे दी है और अब यह धीरे-धीरे सक्रिय होने की कगार पर है। केरल तथा उसके आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के साथ-साथ दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में लू का प्रकोप बढ़ सकता है। पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>