प्री मानसून बारिश से कई राज्यों में गर्मी से मिलेगी राहत, देखें मौसम पूर्वानुमान

भीषण गर्मी से परेशान आधे से ज्यादा हिंदुस्तान को प्री मानसून बारिश की गतिविधियों का बेसब्री से इंतजार है। 13 अप्रैल से पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी उनके प्रभाव से पंजाब हरियाणा दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती है। इन प्री मानसून गतिविधियों से कुछ राहत मिलेगी। उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश। केरल तमिलनाडु में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा कर्नाटक दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>