मध्य प्रदेश के इन जिलों में अब बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, जानें मौसम पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। राजस्थान में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण अरब सागर से नमी वाली हवाएं नमी बढ़ाएंगी। निम्न दबाव की रेखा हिमालय की तराई से दक्षिण की ओर खिसकेगी जिससे बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं भी गंगा के मैदानी क्षेत्रों में नमी बढ़ाएंगी। पूर्वी भारत तथा मध्य भारत में तेज बारिश, दक्षिण भारत में भी मानसून जोर पकड़ेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की आंधी और छुटपुट बारिश हो सकती है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>