मानसून की धीमी रफ्तार से मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्र बारिश से हैं अछूते

इस साल मानसून के जल्दी आने की वजह से देश के कई क्षेत्रों में पिछले दिनों खूब बारिश हुई पर अब कुछ दिनों के लिए मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिख रहा है। इसकी वजह से मध्य प्रदेश पश्चिमी जिले बारिश से अछूते रहेंगे। दिल्ली में भी मानसून के एक हफ्ते देर से पहुँचने की संभावना है। इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा जारी रहेगी। तेलंगाना महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>