अब मॉनसून में आएगी तेजी, पूरे मध्य प्रदेश में इस दिन से होगी बारिश

monsoon

पश्चिमी हवाओं के कम होने की वजह से अब धीरे धीरे मानसून आगे बढ़ना शुरू हो जाएगा। इसकी वजह से मध्यप्रदेश में 8 जुलाई से तथा महाराष्ट्र में 7 जुलाई से बारिश बढ़ेगी। अगले कुछ दिनों तक राजस्थान तथा गुजरात का मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। किसान भाइयों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। राजस्थान में 9 जुलाई से तथा गुजरात में 10 जुलाई से बारिश शुरू होने की संभावना है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मध्य प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियां होंगी कम, जानें मानसून पूर्वानुमान

Monsoon activities

मानसून अभी पूरे भारत में नहीं पहुंच पाया था कि कमजोर पड़ गया। अगले 7 या 8 दिनों तक मानसून आगे नहीं बढ़ पाएगा। 8 जुलाई से मानसून की वर्षा एक बार फिर जोर पकड़ सकती है। दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के पश्चिम जिले, दक्षिणी उत्तर प्रदेश सहित गुजरात के कई भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मानसून की धीमी रफ्तार से मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्र बारिश से हैं अछूते

monsoon rains

इस साल मानसून के जल्दी आने की वजह से देश के कई क्षेत्रों में पिछले दिनों खूब बारिश हुई पर अब कुछ दिनों के लिए मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिख रहा है। इसकी वजह से मध्य प्रदेश पश्चिमी जिले बारिश से अछूते रहेंगे। दिल्ली में भी मानसून के एक हफ्ते देर से पहुँचने की संभावना है। इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा जारी रहेगी। तेलंगाना महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वीडियो स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share