ग्रामोफ़ोन की नई पेशकश खेती प्लस से स्मार्ट खेती कर समृद्ध होंगे किसान

किसानों को व्यक्तिगत स्तर पर स्मार्ट कृषि सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ग्रामोफ़ोन लेकर आया है एक नई सौगात जिसका नाम है खेती प्लस। यह एक प्रीमियम कृषि सेवा उत्पाद है जिसके अंतर्गत किसान को व्यक्तिगत आधार पर कृषि सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसकी मदद से किसान फसल से कम खर्च में ज्यादा उत्पादन प्राप्त कर पाएंगे।

खेती प्लस सेवा की ख़ास बातें

इस सेवा से जुड़ने वाले किसान अपनी फसल के पूरे फसल चक्र के दौरान ग्रामोफ़ोन के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञों के सलाह प्राप्त करते रहेंगे और बुआई से कटाई तक के पूरे चक्र में वैज्ञानिक पद्धति से स्मार्ट खेती करेंगे।

खेती प्लस से जुड़ने पर आपको क्या क्या लाभ मिलेगा?

स्वागत किट: स्वागत किट में आपको मिलेगा स्वागत पत्र, आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि प्रक्रियाओं की जानकारी वाली कृषि गाइड, ग्रामोफ़ोन उपहार एवं मैक्सरूट, प्रोएमिनोमैक्स व विगरमैक्स जैसे बेहतरीन फसल पोषण उत्पादों से सुसज्जित फसल समृद्धि किट। 

कृषि कार्यमाला: इस सेवा से जुड़ने वाले किसान को सम्पूर्ण कृषि कार्यमाला भी दी जायेगी। यह कार्यमाला किसान द्वारा चयनित फसल की वैज्ञानिक खेती से संबंधित सभी कृषि कार्यों की एक सूचीबद्ध कार्यमाला होगी जिसका उपयोग किसान खेती के दौरान करेंगे। 

कृषि कार्यमाला के कार्यों की पूर्व सूचना: कृषि कार्यमाला के अंतर्गत आने वाले हर कार्य से पहले किसान को ग्रामोफ़ोन के कृषि विशेषज्ञों द्वारा फोन कॉल, एसएमएस और एप नोटिफिकेशन के माध्यम से पूर्व सूचना दी जाएगी ताकि आप इसकी तैयारी पहले से कर लें।

कृषि विशेषज्ञों से डायरेक्ट बात: इसके अलावा किसान की जरूरत के अनुसार कृषि समस्याओं के समाधान हेतु व्हाट्सअप ऑडियो/वीडियो कॉल निर्धारित होंगे और व्यक्तिगत रूप से त्वरित समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे।

लाइव कृषि कक्षाएं: सेवा से जुड़े किसानों के लिए हर 15 दिन पर ग्रामोफ़ोन के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि क्षेत्र के अन्य गणमान्य विशेषज्ञों द्वारा लाइव कृषि कक्षाओं का आयोजन होगा। इस कक्षा में किसान कृषि की बारीकियां सीखने के अलावा अपनी कृषि समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर सकेंगे। 

ज्यादा मुनाफा कम लागत: किसान की कृषि खर्च को कम करते हुए फसल से अच्छा उत्पादन और बढ़िया मुनाफा दिलाने में ग्रामोफ़ोन खेती प्लस सेवा काफी मददगार होगा। 

स्मार्ट किसान समुदाय: खेती प्लस प्रोग्राम के साथ जुड़ने के साथ ही आप एक ऐसे समुदाय का हिस्सा बनेंगे जो स्मार्ट और आधुनिक खेती करते हुए समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इतनी सारी सुविधाएँ आपको एक साथ मिलेंगी खेती प्लस सेवा से जुड़ने के बाद, तो देर किस बात की आज ही ग्रामोफ़ोन एप के बाजार विकल्प पर जाएँ और इस सेवा से जुड़कर इसका लाभ उठायें।  

खेती प्लस की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Share

See all tips >>