चुनें ग्रामोफ़ोन की प्रीमियम सर्विस खेती प्लस और बनें स्मार्ट किसान

ग्रामोफ़ोन के प्रीमियम सर्विस प्रोडक्ट खेती प्लस से जुड़कर हजारों किसानों ने मुनाफे की खेती की है। इस रबी सीज़न, खेती प्लस एक बार फिर किसानों तक स्मार्ट सेवाएं पहुंचाने के लिए वापस आ गया है। जिसकी मदद से इस रबी सीजन आप कम लागत में बंपर उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामोफ़ोन इस बार आपके लिए खेती प्लस, खेती प्लस कोम्बो और खेती प्लस मिनी नाम से तीन प्रीमियम सर्विस लेकर आया है। जिनमें से किसी भी एक सेवा से जुड़कर आप ग्रामोफ़ोन की विशेष निगरानी में रहकर खेती से दोहरा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। तो चलिए खेती प्लस की तीनों सेवाओं के बारे में हम विस्तार से जानते हैं।

1. खेती प्लस    

खेती प्लस से जुड़ने पर आपको कई सारी स्मार्ट सेवाएं मिलेंगी, जैसे-

  • कृषि कार्यमाला: यह आपकी चयनित फसल की वैज्ञानिक खेती से संबंधित सभी कृषि कार्यों की एक सूचीबद्ध कार्यमाला होगी। जिसका उपयोग आप पूरे फसल चक्र के दौरान करेंगे। आपकी कृषि कार्यमाला के आधार पर ही आने वाले हर कार्य से पहले आपको कृषि विशेषज्ञों द्वारा फोन कॉल या ऐप नोटिफिकेशन के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

  • कृषि विशेषज्ञों से सीधे बात: आपकी जरूरत के अनुसार हर 10 दिन के अंतराल पर कृषि समस्याओं के समाधान के लिए कॉल निर्धारित होंगे। जिसके माध्यम से आपको व्यक्तिगत रूप से त्वरित समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा आप कभी भी ग्रामोफ़ोन के विशेषज्ञों के साथ ऑन डिमांड कॉल करके कृषि सलाह प्राप्त कर सकेंगे।

  • लाइव कृषि कक्षाएं: आपके लिए हर 15 दिन पर ग्रामोफ़ोन के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञों और कृषि क्षेत्र के अन्य गणमान्य विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन किसान पाठशाला का आयोजन होगा। इस कक्षा में आधुनिक कृषि सीखने का मौका मिलेगा, ताकि आप स्मार्ट तरीके से उन्नत खेती कर सकेंगे।

  • स्मार्ट किसान समुदाय: इस सेवा से जुड़ने के साथ ही आप एक ऐसे समुदाय का हिस्सा बनेंगे जो स्मार्ट और आधुनिक खेती करते हुए समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके माध्यम से हमारे प्रतिनिधि आपसे आपके अनुभवों को समय समय पर जानेंगे और ज्यादा बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

    बता दें कि खेती प्लस की यह प्रीमियम सर्विस आपको 799 रूपए में दी जा रही है। वहीं अगर आप लॉन्चिग ऑफर के दौरान यह सेवा खरीदते हैं तो, आपको सिर्फ 499 रूपए ही देने होंगे।

2. खेती प्लस मिनी कॉम्बो

ग्रामोफ़ोन की इस सेवा से जुड़ने पर आपको खेती प्लस की सभी सुविधाओं के साथ ही मिनी कॉम्बो प्रोडक्ट भी प्राप्त होगा। जिसमें आपको 4 किलो का ट्राई-कोट मैक्स कृषि उत्पाद मिलेगा, जो फसल के विकास के लिए बेस्ट टॉनिक है। 

खेती प्लस की यह सेवा भी आपको 799 रूपए में दी जा रही है। वहीं अगर आप लॉन्चिग ऑफर के दौरान यह सेवा खरीदते हैं तो, आपको सिर्फ 499 रूपए का भुगतान करना होगा।

3. खेती प्लस कोम्बो 

ग्रामोफ़ोन की इस सेवा से जुड़ने पर आपको खेती प्लस की सभी सुविधाओं के साथ साथ जबरदस्त कृषि उत्पादों के फ्री कॉम्बो का भी लाभ उठा सकेंगे। जिसमें आपको ट्राई-कोट मैक्स (4 किलो), मैक्सरूट (250 मिली) और नोवामैक्स (1 लीटर) फसल टोनिक प्राप्त होंगे। इनका खेत में उपयोग करने से फसल को अंकुरण, जड़ विकास और फूल-फल की बढ़वार में मदद मिलेगी। 

खेती प्लस कोम्बो की यह सेवा आपको 2499 रूपए में दी जा रही है। वहीं अगर आप लॉन्चिग ऑफर के दौरान यह सेवा खरीदते हैं तो, आपको मात्र 1399 रूपए देने होंगे।

तो बिना देरी किए ग्रामोफ़ोन की इन प्रीमियम सेवाओं का लाभ उठाइये। जिनकी मदद से आपके कुल कृषि खर्च में लगभग 10% तक की कमी आने के साथ ही उपज में लगभग 10-15% तक की वृद्धि होगी। तो इस तरह स्मार्ट खेती के इस पथ पर ग्रामोफोन का खेती प्लस आपका सारथी बनेगा। 

Share

ग्रामोफ़ोन की नई पेशकश खेती प्लस से स्मार्ट खेती कर समृद्ध होंगे किसान

Gramophone's Kheti Plus

किसानों को व्यक्तिगत स्तर पर स्मार्ट कृषि सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ग्रामोफ़ोन लेकर आया है एक नई सौगात जिसका नाम है खेती प्लस। यह एक प्रीमियम कृषि सेवा उत्पाद है जिसके अंतर्गत किसान को व्यक्तिगत आधार पर कृषि सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसकी मदद से किसान फसल से कम खर्च में ज्यादा उत्पादन प्राप्त कर पाएंगे।

खेती प्लस सेवा की ख़ास बातें

इस सेवा से जुड़ने वाले किसान अपनी फसल के पूरे फसल चक्र के दौरान ग्रामोफ़ोन के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञों के सलाह प्राप्त करते रहेंगे और बुआई से कटाई तक के पूरे चक्र में वैज्ञानिक पद्धति से स्मार्ट खेती करेंगे।

खेती प्लस से जुड़ने पर आपको क्या क्या लाभ मिलेगा?

स्वागत किट: स्वागत किट में आपको मिलेगा स्वागत पत्र, आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि प्रक्रियाओं की जानकारी वाली कृषि गाइड, ग्रामोफ़ोन उपहार एवं मैक्सरूट, प्रोएमिनोमैक्स व विगरमैक्स जैसे बेहतरीन फसल पोषण उत्पादों से सुसज्जित फसल समृद्धि किट। 

कृषि कार्यमाला: इस सेवा से जुड़ने वाले किसान को सम्पूर्ण कृषि कार्यमाला भी दी जायेगी। यह कार्यमाला किसान द्वारा चयनित फसल की वैज्ञानिक खेती से संबंधित सभी कृषि कार्यों की एक सूचीबद्ध कार्यमाला होगी जिसका उपयोग किसान खेती के दौरान करेंगे। 

कृषि कार्यमाला के कार्यों की पूर्व सूचना: कृषि कार्यमाला के अंतर्गत आने वाले हर कार्य से पहले किसान को ग्रामोफ़ोन के कृषि विशेषज्ञों द्वारा फोन कॉल, एसएमएस और एप नोटिफिकेशन के माध्यम से पूर्व सूचना दी जाएगी ताकि आप इसकी तैयारी पहले से कर लें।

कृषि विशेषज्ञों से डायरेक्ट बात: इसके अलावा किसान की जरूरत के अनुसार कृषि समस्याओं के समाधान हेतु व्हाट्सअप ऑडियो/वीडियो कॉल निर्धारित होंगे और व्यक्तिगत रूप से त्वरित समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे।

लाइव कृषि कक्षाएं: सेवा से जुड़े किसानों के लिए हर 15 दिन पर ग्रामोफ़ोन के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि क्षेत्र के अन्य गणमान्य विशेषज्ञों द्वारा लाइव कृषि कक्षाओं का आयोजन होगा। इस कक्षा में किसान कृषि की बारीकियां सीखने के अलावा अपनी कृषि समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर सकेंगे। 

ज्यादा मुनाफा कम लागत: किसान की कृषि खर्च को कम करते हुए फसल से अच्छा उत्पादन और बढ़िया मुनाफा दिलाने में ग्रामोफ़ोन खेती प्लस सेवा काफी मददगार होगा। 

स्मार्ट किसान समुदाय: खेती प्लस प्रोग्राम के साथ जुड़ने के साथ ही आप एक ऐसे समुदाय का हिस्सा बनेंगे जो स्मार्ट और आधुनिक खेती करते हुए समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इतनी सारी सुविधाएँ आपको एक साथ मिलेंगी खेती प्लस सेवा से जुड़ने के बाद, तो देर किस बात की आज ही ग्रामोफ़ोन एप के बाजार विकल्प पर जाएँ और इस सेवा से जुड़कर इसका लाभ उठायें।  

खेती प्लस की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Share