मिट्टी में नत्रजन की कमी के कारण एवं इसके निदान की विधि

  • वनस्पति विकास के दौरान फसलों को नत्रजन की अधिक आवश्यकता होती है। यदि इस अवस्था में इसकी उपलब्धता में कमी रहती है तो फसल उत्पादन बहुत अधिक प्रभावित होता है।

  • नत्रजन की कमी का कारण: रेतीली मिट्टी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में नत्रजन की कमी पाई जाती है, बार-बार बारिश, या भारी सिंचाई भी मिट्टी में नत्रजन की कमी का कारण बनती है।

  • नत्रजन की कमी से होने वाले नुकसान: नत्रजन की कमी से पौधों का रंग हल्का हरा, बढ़वार सामान्य से कम और कल्लों की संख्या में कमी हो जाती है। अनाज वर्गीय फसलों जैसे मकई, धान, गेहूँ आदि में सबसे पहले पौधे की निचली पत्तियां सूखना प्रारंभ कर देती है और धीरे-धीरे ऊपर की पत्तियां भी सूख जाती है, पत्तियों का रंग सफेद एवं पत्तियाँ कभी-कभी जल भी जाती है। इसकी अधिकता के कारण पत्तियों का पीलापन अधिक मात्रा में दिखाई देता है एवं इसके कारण अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भी प्रभावित होती है।

नाइट्रोज़न की कमी की पूर्ति के लिए दो तरह से उपाय किये जा सकते हैं।

जैविक उपाय: जैविक उपाय के अंतर्गत जैविक खाद जो की नत्रजन का अच्छा स्रोत मानी जाती है का उपयोग फसल की अलग अलग वृद्धि अवस्थाओं में करना बहुत आवश्यक होता है। जैविक खाद जैसे वर्मीकम्पोस्ट, गोबर की खाद, एजोटोबैक्टर, एजोस्पिरिलम, राइजोबियम आदि नत्रजन की कमी को कम कर सकते हैं।

रासायनिक उपाय: नत्रजन की कमी को दूर करने एवं अच्छे फसल उत्पादन के लिए नत्रजन युक्त उर्वरकों जैसे यूरिया, NPK, अमोनियम नाइट्रेट, अमोनियम सल्फेट, 12:61:00, 13:00:45 का उपयोग किया जा सकता है।

स्मार्ट कृषि एवं उन्नत कृषि उत्पादों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। उन्नत कृषि उत्पादों व यंत्रों की खरीदी के लिए ग्रामोफ़ोन के बाजार विकल्प पर जाना ना भूलें।

Share

See all tips >>