फसलों, सब्जियों एवं फलों को कीटों से सुरक्षित रखता है जैविक कीटनाशक

  • जैविक कीटनाशक फफूंद एवं बैक्टीरिया, विषाणु तथा वनस्पति पर आधारित उत्पाद है।
  • यह फसलों, सब्जियों एवं फलों को कीटों से सुरक्षित रखते हैं।
  • साथ ही यह फसलों के उत्पादन को बढ़ाने में सहयोग प्रदान करते हैं।
  • जीवों एवं वनस्पतियों पर आधारित उत्पाद होने के कारण जैविक कीटनाशक भूमि में अपघटित हो जाते हैं।
  • जैव कीटनाशक से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को कोई क्षति नहीं होती है।
  • इनका कोई भी अंश मिट्टी अवशेष के रूप नहीं रहता है। यही कारण कि उन्हें पारिस्थितिकी मित्र के रूप में जाना जाता है।
  • जैविक कीटनाशक केवल लक्षित कीटों को ही नियंत्रित करते हैं।
Share

See all tips >>