गेहूँ की उन्नत खेती के लिए गेहूँ की उन्नत किस्मों का करें चुनाव

महिको Lok-1: इस किस्म की फसल अवधि 105-115 दिन होती है, पौधे की ऊंचाई माध्यम होती है, बीज़ दर 30-35 किलो/एकड़ तक रहती है, कल्लो की संख्या अच्छी होती है, बाली की लम्बाई अधिक होती है, दानों का आकार बड़ा एवं यह रस्ट रोग के प्रति प्रतिरोधी किस्म होती है। गेहूँ की यह पुरानी प्रजाति जो किसानों में अधिक लोकप्रिय है, इसकी कुल उपज 15-18 कुन्टल/एकड़ तक रहती है।

श्रीराम सुपर 111: इस किस्म की फसल अवधि 115-120 दिन की होती है, पौधे की ऊंचाई 107 सेमी होती है, बीज़ दर 40 किलो/एकड़ तक रहती है, कल्लो की संख्या अधिक होती है, बाली लम्बी तथा प्रति बाली दानो की संख्या अधिक एवं दानों का आकार बड़ा रहता है। यह किस्म रस्ट रोग के प्रति प्रतिरोधी होती है एवं इसमें कुल उपज 22-25 कुन्टल/एकड़ प्राप्त होती है।

Share

See all tips >>