मेटारीजियम कल्चर का कृषि में महत्व

  • मेटारीजियम एनीसोपली एक बहुत ही उपयोगी जैविक फफूंदी है। 
  • इसका उपयोग सफेद ग्रब, दीमक, ग्रासहोपर, प्लांट होपर, वुली एफिड, बग और बीटल आदि के करीब 300 कीट प्रजातियों के विरुद्ध किया जाता है।
  • इसके उपयोग के पूर्व खेत में आवश्यक नमी का होना बहुत आवश्यक है।  
  • इस फफूंदी के स्पोर पर्याप्त नमी में कीट के शरीर पर अंकुरित हो जाते हैं। 
  • यह फफूंदी परपोषी कीट के शरीर को खा जाती है। 
  • इसका उपयोग गोबर की खाद के साथ मिलाकर मिट्टी उपचार में किया जाता है। 
  • इसका उपयोग खड़ी फसल में छिड़काव के रूप भी किया जा सकता है।
Share

See all tips >>