Powdery Mildew of Pea

लक्षण:-

  • पहले पुरानी पत्तियों पर आते है इसके बाद पोधे के अन्य भाग पर|
  • पत्तियों की दोनी सतहों पर चूर्ण बनता है|
  • इसके बाद कोमल तनों, फली आदि पर चूर्णिल धब्बे बनते है |
  • पौधे की सतह पर सफ़ेद चूर्ण दिखाई देता है| फल या तो लगते नहीं है या छोटे रह जाते है|
  • अंतिम अवस्था में चूर्णिल वृद्धि फलियों को ढक लेती है जिससे वह बाज़ार में बिकने के लायक नहीं रहते है|

प्रबन्धन:-

  • देर से बुआई ना करे|
  • प्रतिरोधी किस्म का उपयोग करे जैसे अर्का अजीत, PSM-5, जवाहर मटर-4, जेपी-83, जेआरएस-14 |
  • घुलनशील सल्फर 50% WP 3 ग्राम प्रति लीटर पानी या डायनोकेप 48% ईसी 2 मिली प्रति ली पानी का स्प्रे दो से तीन बार 10 दिन के अंतराल में करे |

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके अन्य किसानों के साथ साझा करें।

Share

See all tips >>