आज से 22 फरवरी तक आधे से ज्यादा भारत में बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होगी। सिक्किम सहित अरुणाचल प्रदेश में भी बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी आंध्र प्रदेश, सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने हुए हैं। दो दिनों के बाद देश के पश्चिमी भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में मौसम लगभग साफ बना रहेगा।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।