बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे निम्न दबाव, आधे भारत में फिर भारी होगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के दौरान एक नया निम्न दबाव बनेगा। अब उत्तरी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिर भारी बारिश की संभावना है। कई जिलों में जल भराव संभव है। दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली, दक्षिणी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अच्छी बारिश हो सकती है। गुजरात पर फिर मानसून सक्रिय हो जाएगा। महाराष्ट्र के तटीय जिलों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। मुंबई सहित कई जिले अच्छी बारिश देखेंगे। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित उत्तरी उड़ीसा में मानसून कमजोर रहेगा। तमिलनाडु में भी मानसून की बारिश कम दिखाई देगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>