मानसून में दिख रही बहुत ही ज्यादा असमानता, कहीं बारिश तो कहीं शुष्क मौसम

इस बार के मानसून में बहुत ही ज्यादा असमानता दिखाई दे रही है। दक्षिणी उड़ीसा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना सहित मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश हो रही है। गुजरात में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश बढ़ रही है। परंतु पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित गंगीय पश्चिम बंगाल का मौसम लगभग सूखा है। 21 जुलाई से उत्तर भारत में बारिश बढ़ सकती है परंतु मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>