मानसून अब गुजरात समेत पूर्वी राज्यों में आगे बढ़ेगा, कई राज्यों में होगी बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। गुजरात में भी बारिश बढ़ी है वहीं दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश देखी गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी है। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में आंधी और बारिश देखी गई है। तापमान में अब कमी देखने को मिलेगी और मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>